वेलिंगटन Test: भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक New Zealand के 60 रन पर गिराए चार विकेट

वेलिंगटन Test: भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक New Zealand के 60 रन पर गिराए चार विकेट
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

वेलिंगटन में पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान शुभमन गिल के पहले गेंदबाजी के फैसले के बाद जसप्रीत बुमराह ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके अलावा अंशुल कंबोज और आकाश दीप ने भी एक-एक सफलता हासिल कर लंच तक कीवी टीम का स्कोर चार विकेट पर 60 रन कर दिया।

भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन बृहस्पतिवार को यहां लंच तक न्यूजीलैंड के चार विकेट 60 रन तक झटककर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (00) और डेरिल मिचेल (01) को पवेलियन भेजा।

अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (04) को आउट किया जबकि आकाश दीप ने रचिन रविंद्र (15) का विकेट हासिल किया। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बुमराह और कंबोज ने न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 12 रन कर दिया।

हेनरी निकोल्स (29) और रविंद्र ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की और 18.2 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि, आकाश दीप ने अगले ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। बुमराह ने लंच से ठीक पहले मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।

लंच के समय निकोल्स के साथ टॉम ब्लंडेल क्रीज पर मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़