India Russia के बीच Higher Education में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

India And Russia
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी और रूस के उप मंत्री मोगिलेव्स्की कॉन्स्टेंटिन इलिच ने दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा में साझेदारी मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और रूस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और इस क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को रूसी संघ के विज्ञान एवं उच्च शिक्षा उप मंत्री मोगिलेव्स्की कॉन्स्टेंटिन इलिच के साथ बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत

मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “दोनों पक्षों ने आपसी हितों के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।” मुखर्जी को 10 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा किए गए उच्चस्तरीय नौकरशाही फेरबदल के तहत उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है जिन्हें पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़