जेटली के रूप में हमने खो दिया देश का सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता: जितेंद्र सिंह

india-lost-its-best-brain-says-jitendra-singh-on-jaitleys-demise
[email protected] । Aug 25 2019 10:16AM

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कहा कि जेटली के निधन से जो निर्वात पैदा हुआ है उसे इस जीवन में भर पाना कठिन है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता खो दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कहा कि जेटली के निधन से जो निर्वात पैदा हुआ है उसे इस जीवन में भर पाना कठिन है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को हर कठिनाई से उबारने वाले शख्स थे जेटली

जेटली के करीबी माने जाने वाले सिंह ने कहा कि हमने देश का सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता खो दिया है। व्यक्तिगत तौर पर अरूण जेटली मेरे लिए क्या थे, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस रिक्तता को भरना मुश्किल है...कम से कम इस जीवनकाल में। जम्मू कश्मीर के रहने वाले सिंह ने कहा कि जेटली का जम्मू कश्मीर से लंबा जुड़ाव रहा था और प्रदेश के प्रभारी रह चुके थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़