Venezuela पर US एक्शन के पर बवाल, राष्ट्रपति Maduro की गिरफ्तारी पर भारत ने कहा- शांति से सुलझाएं मसला

MEA India on Venezuela
प्रतिरूप फोटो
ANI
एकता । Jan 4 2026 2:19PM

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। नई दिल्ली ने स्थिति पर करीब से नजर रखते हुए इसे चिंताजनक बताया है, क्योंकि वेनेजुएला भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर भारत सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर वहां के ताजा हालातों पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाएं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।'

इसे भी पढ़ें: US-Venezuela Conflict । मादुरो की गिरफ्तारी और कराकास पर हमला, Trump के एक्शन के पीछे की 3 बड़ी वजहें

भारतीय नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी

बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ही एक ट्रैवल एडवायजरी जारी की थी। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे वेनेजुएला की सभी 'गैर-जरूरी यात्रा' से बचें। जो भारतीय वर्तमान में वहां मौजूद हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा गया है।

कराकास स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में है। आपातकालीन स्थिति के लिए दूतावास ने निम्नलिखित संपर्क सूत्र साझा किए हैं, ईमेल: [email protected] और हेल्पलाइन नंबर: +58-412-9584288।

इसे भी पढ़ें: Delcy Rodriguez बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, ट्रंप ने Venezuela को अमेरिकी नियंत्रण में लिया

क्या है पूरा विवाद?

यह कूटनीतिक हलचल तब शुरू हुई जब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने काराकास में एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाया। 'नारको-टेरेरिज्म' पर कार्रवाई के नाम पर किए गए इस हमले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप ने एलान किया है कि सत्ता के सुरक्षित हस्तांतरण तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका के नियंत्रण में रहेगा। भारत के लिए वेनेजुएला सामरिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए नई दिल्ली के इस बयान को वैश्विक राजनीति में अहम माना जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़