भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ

india-will-be-free-from-poverty-only-if-congress-becomes-free-rajnath

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है।

अमता। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।’’

इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर में सिंह के खिलाफ सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है। विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और लोग सभी पीड़ित हैं।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़