भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा: राजनाथ सिंह

india-will-be-free-from-poverty-only-if-congress-becomes-free-says-rajnath-singh
[email protected] । Apr 19 2019 8:45AM

घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात पर कायम रहते हुए सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी।

अमता/माल्दा (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। सिंह ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही है। हावड़ा और माल्दा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि जिस दिन देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा।’’ 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है। विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने लोकतंत्र के स्थान पर गुंडाराज ले आया है।

इसे भी पढ़ें: धर्म और आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं मोदी: कुमारस्वामी

तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और मनुष्य सभी पीड़ित हैं।’’ घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात पर कायम रहते हुए सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता (संशोधन) विधेयक के तहत नागरिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर कड़ा विवाद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़