लेह जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटा

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 19 2025 11:04AM
दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसामान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।
लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान बृहस्पतिवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसामान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












