कल सार्वजनिक हो सकती है कैबिनेट मंत्रियों, विभागों की जानकारी: कुमारस्वामी

Information about cabinet ministers, departments can be public tomorrow: Kumaraswamy
[email protected] । May 31 2018 8:07PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कहा कि कांग्रेस - जद (एस) गठबंधन सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार और विभाग आवंटन की जानकारी कल सार्वजनिक हो सकती है।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कहा कि कांग्रेस - जद (एस) गठबंधन सरकार के बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार और विभाग आवंटन की जानकारी कल सार्वजनिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि कई दौर की चर्चा के बाद सभी की आमसहमति से फैसला किया गया है। कुमारस्वामी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं, देवगौड़ा (जद (एस) प्रमुख) और वेणुगोपाल (कांग्रेस महासचिव) एकसाथ बैठकर दिल्ली में हुए घटनाक्रम पर बात करेंगे और संभवत: कल लोगों के सामने कैबिनेट , विभाग आवंटन और समन्वय समिति आ जाएगी।’’ कैबिनेट के पदों तथा मंत्रालय आवंटन को लेकर दलों के बीच गहन चर्चा हुई जिसके बाद कुमारस्वामी ने 25 मई को विधानसभा में बहुमत साबित किया था। कुमारस्वामी ने इससे दो दिन पहले 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

दोनों दलों के बीच मुख्य विभागों को लेकर गतिरोध था और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग को कांग्रेस और जद (एस) दोनों अपने पास रखना चाहते हैं। कुमारस्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वित्त विभाग को लेकर कोई ‘‘ गतिरोध ’’ नहीं है। दिल्ली में दलों के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज सुबह कहा था कि जद (एस) को वित्त विभाग मिलेगा जबकि कांग्रेस गृह विभाग अपने पास रखेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़