सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार: उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग कांग्रेस में रहेंगे तो कांग्रेस पाताल में चली जायेगी। इससे पहले सोमवार को भी उमा भारती ने राहुल गांधी पर कांग्रेस में युवा नेताओं को पनपने नहीं देने का आरोप लगाया था।
इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट से पहले भी कांग्रेस के कई प्रदेश अध्यक्षों ने किया है पार्टी से बगावत
भारती ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार का मौजूदा संकट गांधी परिवार की वजह से ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वह इतना अपमान करते हैं, नौजवानों का, उनको इतना नीचा दिखाते हैं, उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं, खुद काम करना नहीं चाहते, मेहनत करना नहीं चाहते...।”
इसे भी पढ़ें: पूर्ववर्ती सरकार पर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- जनता का कांग्रेस से मोह हो गया है भंग
भाजपा नेता उमा भारती ने आगे कहा, ‘‘तेजस्वी, युवा, बुद्धिमान नेताओं को वह (गांधी परिवार)बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी इतनी बेइज्जती करते हैं कि उनके सामने लड़ाई और टकराव लेने के अलावा रास्ता ही नहीं बचा।’’ उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग कांग्रेस में रहेंगे तो कांग्रेस पाताल में चली जायेगी। इससे पहले सोमवार को भी उमा भारती ने राहुल गांधी पर कांग्रेस में युवा नेताओं को पनपने नहीं देने का आरोप लगाया था।
अन्य न्यूज़











