Sambalpur Assembly 2024: ओडिशा के संबलपुर में दिलचस्प हुई सियासी लड़ाई, समझिए यहां का समीकरण

BJP
ANI

ओडिशा राज्य की सबंलपुर विधानसभा सीट काफी अहम सीट है। बता दें कि ओडिशा में कुल 147 सीटे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में संबलपुर सीट से भाजपा पार्टी के प्रत्याशी जया नारायण मिश्रा ने जीत हासिल की थी।

ओडिशा विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा और बीजेडी दोनों पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। बीजेडी राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है। वहीं अब भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज होने का प्रयास कर रही है। राज्य की सबंलपुर विधानसभा सीट काफी अहम सीट है। बता दें कि ओडिशा में कुल 147 सीटे हैं। 

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में संबलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जया नारायण मिश्रा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उनको कुल 57349 वोट्स मिले थे। वहीं इस दौरान बीजू जनता दल के प्रत्याशी दिलीप सिंह को दूसरे स्थान पर तो वहीं कांग्रेस के डॉ. अश्विनी कुमार पुजारी को संतोष करना पड़ा था। यह सीट जनरल श्रेणी के तहत आती है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां पर कुल 20,9,924 मतदाता थे।

इसे भी पढ़ें: Dharamgarh Assembly Seat: धर्मगढ़ सीट पर जीत हासिल करना BJD के लिए बना प्रतिष्ठा का सवाल

इस चुनाव में अधिक से अधिक लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनावी प्रचार में लगाया है। तो वहीं इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रचार किया है। इसके साथ ही बीजेडी से सीएम नवीन पटनायक और उनके करीबी वीके पांडियन भी अपने मिशन पर लगे हैं।

ओडिशा के संबलपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने जयनारायण मिश्र को टिकट दिया है। बता दें कि जयनारायण मिश्र साल 2000 से लेकर 2009 तक लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वहीं इस बार बीजेपी ने उन्हें आठवीं बार अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस सीट से जीत को बरकरार रखने में कामयाब रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़