जबलपुर पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, किया गिरफ्तार

Looteri dulhan jabalpur
सुयश भट्ट । Dec 4 2021 1:25PM

जब पीड़ित उनके झांसे में फस जाते तो विवेक जैन अपनी ही पत्नी यानी सारिका को अपनी बहन बनाकर आगे कर देता। फिर आरोपी अपनी पत्नी सारीका से युवक की शादी करा कर अगले ही दिन जेवरात और रुपए लेकर रफूचक्कर हो जाते।

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की लाडगंज पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश किया है। लुटेरी दुल्हन शारिका जैन और उसका पति विवेक जैन दोनों मिलकर कुंवारे लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उससे ठगी करके गायब हो जाते थे। 

वहीं आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने बताया कि विवेक जैन और उसकी पत्नी सारिका जैन ऐसे युवाओं की तलाश में होते थे जो किसी कारणवश अब तक वह कुंवारे हैं। पहले इन लोग किसी तरह उनके कांटेक्ट में पहुंचते फिर उनसे व्हाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज कर शादी कराने का झांसा देते।

जिसके बाद जब पीड़ित उनके झांसे में फस जाते तो विवेक जैन अपनी ही पत्नी यानी सारिका को अपनी बहन बनाकर आगे कर देता। फिर आरोपी अपनी पत्नी सारीका से युवक की शादी करा कर अगले ही दिन जेवरात और रुपए लेकर रफूचक्कर हो जाते।

जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन सारिका और उसका पति विवेक जैन ने मिलकर अब तक कई लोगों को अपने शिकार में फंसा चुके हैं। यह दोनों आरोपी ने केवल जबलपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है कि इन लोगों ने अब तक कहां-कहां और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिलहाल जेल भेज दिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़