जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई 63.93 प्रतिशत की कमी, गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में आतंकवादी घटनाएं 63.93% घट गई। ये आंकड़े 15 नवंबर तक के हैं। इसी दौरान सुरक्षा बलों के घायल होने की घटनाओं में भी 29.11 प्रतिशत की कमी आई है।
अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी गिरावट देखने को मिली है। 2019 के मुकाबले साल 2020 में आतंकवादी घटनाओं में 63.93 प्रतिशत की कमी देखी गई। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में आतंकवादी घटनाएं 63.93% घट गई। ये आंकड़े 15 नवंबर तक के हैं। इसी दौरान सुरक्षा बलों के घायल होने की घटनाओं में भी 29.11 प्रतिशत की कमी आई है। नागरिकों के हताहत होने की संख्या में भी 14.28 प्रतिशत की कमी आई है।
इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म
गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद गृह मंत्रालय की ओर से कई कानूनों में संशोधन किए गए और कई कानून निरस्त भी किए गए। जहां एक तरफ सरकार की ओर से 48 केंद्रीय कानूनों और 167 राज्य कानूनों को लागू करने के आदेश दिए गए। वहीं लद्दाख में 44 केंट्रीय काननूों और 148 राज्य कानूनों को लागू किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से वार्षिक उपलब्धियों की जानकारी देते केंद्र शासित प्रदेश और राज्यों के कानूनों को जम्मू कश्मीर में लागू किए जाने को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
The number of terrorist incidents in 2020 (Upto Nov 15) decreased by 63.93%; there was also decrease in fatalities of Special Forces Personnel by 29.11 % & a decrease in casualties of civilians by 14.28 % in 2020 (Upto Nov 15), as compared to the corresponding period in 2019: MHA
— ANI (@ANI) January 11, 2021
अन्य न्यूज़















