अल-बद्र के बड़े आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, 4 आतंकवादी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, गोला-बारूद भी हुआ बरामद

JK Police
प्रतिरूप फोटो

पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 आतंकवादियों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोपोर पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र सोपोर में कई स्थानों पर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहा था।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बड़े आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश किया है। आपको बता दें कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र जम्मू-कश्मीर के सोपोर के कई स्थानों पर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहा था। लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आतंकवादी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या आतंकी संगठन में शामिल हो गया J&K पुलिसकर्मी का बेटा ? परिवार ने की वीडियो साझा कर वापस लौटने की अपील 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 आतंकवादियों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोपोर पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र सोपोर में कई स्थानों पर सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बना रहा था। सोपोरा पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

इसे भी पढ़ें: NIA ने अल-कायदा के एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, लखनऊ में IED विस्फोट की रच रहा था साजिश ! 

एक पुलिसकर्मी हुआ था शहीद 

इससे पहले बांदीपोरा में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। जबकि अन्य 4 सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि बांदीपोरा में निशात पार्क के निकट आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई। इस हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़