जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद, 1500 से ज्यादा वाहन फंसे

jammu-srinagar-national-highway-closed-for-traffic-over-1-500-vehicles-stranded
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रामबन और रामसु के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं।

बनिहाल। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बुधवार शाम को यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबन सेक्टर में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद दो सौ सत्तर किलोमीटर लंबे राजमार्ग को एहतियात के तौर पर शाम लगभग 5.15 बजे बंद कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में कई स्कूल खुले, कश्मीर में जनजीवन सामान्य की तरफ बढ़ रहा

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन बारिश होती रही और ओले भी पड़े। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रामबन और रामसु के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि अधिकांश वाहनों को निकाल दिया गया था लेकिन कश्मीर की ओर जाने वाले अभी 1,200 ट्रक और 400 हल्के वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं मौसम के मिजाज को देखते हुए राजमार्ग पर यातायात को पुनः चालू करने पर निर्णय लिया जाएगा। 

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़