Jharkhand: घने कोहरे के कारण रांची हवाई अड्डे पर 19 उड़ानें रद्द

रांची हवाई अड्डा के निदेशक आरआर मौर्य ने पीटीआई-को बताया, खराब मौसम के कारण आज दोपहर दो बजे तक 19 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द कर दिया गया।
घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी भी उड़ान के रवाना होने या सुरक्षित तरीके से उतरने के लिए 1,300 मीटर से ऊपर की दृश्यता की आवश्यकता होती है।
एक मौसम अधिकारी ने बताया कि रांची में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रही। रांची हवाई अड्डा के निदेशक आरआर मौर्य ने पीटीआई-को बताया, खराब मौसम के कारण आज दोपहर दो बजे तक 19 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द कर दिया गया।
हवाई अड्डा के एक अन्य अधिकारी ने कहा, यह उड़ान संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे यात्रियों की समस्याओं से कैसे निपटते हैं। इस बीच, पुलिस ने बताया कि हजारीबाग जिले में कोहरे के कारण दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत गयी।
अन्य न्यूज़












