झारखंड HC ने लालू से मिलने वालों की सूची पेश नहीं करने पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

Jharkhand HC

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राज्य के कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया और दोनों को 27 नवंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया।

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान रिम्स में पिछले तीन माह में उनसे मिलने वाले लोगों की सूची नहीं पेश किये जाने पर नाराजगी प्रकट की। अदालत ने राज्य के कारा महानिरीक्षक एवं बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि स्पष्ट आदेश के बावजूद यह सूची क्यों नहीं पेश की गयी। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना के 355 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 1,03543 हो गई

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राज्य के कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक को इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया और दोनों को 27 नवंबर तक जवाब देने का निर्देश दिया। नोटिस में दोनों को यह बताने को कहा गया है कि अदालत के नौ अक्तूबर के स्पष्ट आदेश बावजूद आदेश का पालन करते हुए मुलाकातियों और जेल नियमावली के पालन पर जानकारी क्यों नहीं दी गयी। खास तौर पर तब जब अदालत का आदेश उन्हें ससमय उपलब्ध हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़