झारखंड: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने बताया कि पतरातू क्षेत्र के दारीडीह गांव स्थित स्कूल में मंगलवार को हुई कथित घटना को लेकर सैकड़ों छात्रों द्वारा स्थानीय थाने के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

झारखंड के रामगढ़ जिले में सरकारी स्कूल के एक प्रधानाध्यापक को अपने कार्यालय में एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पतरातू क्षेत्र के दारीडीह गांव स्थित स्कूल में मंगलवार को हुई कथित घटना को लेकर सैकड़ों छात्रों द्वारा स्थानीय थाने के बाहर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने उसे अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया और छेड़छाड़ की। मामले में जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़