Jharkhand : लोहरदगा में पुलिसकर्मी ने साथी अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

प्रतिरूप फोटो
Pixabay
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 6 2024 11:47AM
अधिकारियों ने बताया कि सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने रात करीब नौ बजे मामूली बात पर हुए विवाद के बाद इंसास राइफल से सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।
झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार रात पुलिस के एक अधिकारी की उसके ही सहकर्मी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने रात करीब नौ बजे मामूली बात पर हुए विवाद के बाद इंसास राइफल से सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी।
पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि घटना से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी दो अन्य व्यक्तियों के साथ किराए के मकान में रहते थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












