जेएनयू छात्र का पता लगाने को विशेष टीम बनाए पुलिसः राजनाथ

[email protected] । Oct 20 2016 2:47PM

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली पुलिस को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक लापता विद्यार्थी का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली पुलिस को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक लापता विद्यार्थी का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय में छात्रों का एक समूह इस मामले में प्रशासन की कथित निष्क्रियता का जबर्दस्त विरोध कर रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को बुलाया और उन्हें लापता विद्यार्थी को ढ़ूंढने के लिए एक विशेष दल गठित करने को कहा।

विद्यार्थी नजीब अहमद शुक्रवार को परिसर में झगड़े के बाद शनिवार को लापता हो गया था। आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार दोपहर से ही कुलपति एम जगदीश कुमार और 12 अन्य अधिकारियों को बंधक बना रखा है। लेकिन विद्यार्थियों एवं मीडियाकर्मियों की उन तक पहुंच है। निष्क्रियता के आरोपों का खंडन करते हुए कुमार ने आज कहा कि विश्वविद्यालय ने लापता विद्यार्थी के बारे में पुलिस को लिखा और विश्वविद्यालय द्वारा इस मामले की शीघ्र जांच पूरी करायी जाएगी। दोषी दंडित किए जाएंगे। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नजीब का पता लगाने के लिए पूरी तरह फिक्रमंद है, यह समझाने के लिए कई दौर की वार्ता हुई लेकिन वे अपनी अवैध गतिविधि जारी रखे हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़