Karnataka में बोले जेपी नड्डा, भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां परिवारवादी और वंशवादी, हमारी पार्टी ही हमारा परिवार

JP Nadda
ANI
अंकित सिंह । Feb 20 2023 2:47PM

नड्डा ने कहा कि विपक्ष और सत्तारूढ़ चरण दोनों से, भाजपा ने कर्नाटक के विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में अकेली ऐसी पार्टी है, जिसका वैचारिक पृष्ठभूमि है, जिसके पास कैडर है और जिसके पास मास फॉलोइंग है। हमारा विचार जो 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था, उसी विचार को लड़ते हुए 2019 में मोदी जी ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया।

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी रणनीति में जुट गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उडुपी पहुंचे हैं जहां उन्होंने जिला बूथ समिति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां परिवारवादी और वंशवादी पार्टी हैं जबकि हमारी(भाजपा) पार्टी ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2014 में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारा निर्यात 1 लाख करोड़ का था और आज 6 लाख करोड़ का हो गया है। कर्नाटक नंबर 2 उच्चतम उत्पादक है जो दुनिया को विशेष प्रयोजन भारी वाहन दे रहा है। आज उडुपी का दौरा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जहां तक ​​भारतीय जनता पार्टी के इतिहास का संबंध है, इस स्थान का बहुत महत्व है। 1983 से 2023 तक पार्टी काफी आगे निकल चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में भी बनेगा राम मंदिर, बजट पेश करते हुए CM बोम्मई का ऐलान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

नड्डा ने कहा कि विपक्ष और सत्तारूढ़ चरण दोनों से, भाजपा ने कर्नाटक के विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में अकेली ऐसी पार्टी है, जिसका वैचारिक पृष्ठभूमि है, जिसके पास कैडर है और जिसके पास मास फॉलोइंग है। हमारा विचार जो 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था, उसी विचार को लड़ते हुए 2019 में मोदी जी ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया। ये ताकत भारतीय जनता पार्टी की वैचारिकता में थी। उन्होंने कहा कि ये अकेली ऐसी पार्टी है जो प्रो-एक्टिव, प्रो-रिसपॉन्सिव और लोगों के दुख दर्द के साथ जुड़ी हुई पार्टी है। यह केवल भाजपा ही है जो अपनी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रही है। अन्य सभी राजनीतिक दल 'पारिवारिक दल', 'वंशवादी दल' हैं। कांग्रेस एक 'परिवार' में बहुत गहराई तक समाई हुई है, वे देश के हितों की सेवा नहीं कर रही हैं, बल्कि 'अपना' ही कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: टीपू सुल्तान पर गरमाई सियासत, कटील के बयान पर भड़के ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पूरी दुनिया भारत की सफलता, समृद्धि और विकास की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबका सशक्तिकरण का काम हुआ है। यह काम एनडीए और बोम्मई साहब की सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे विद्युतीकरण, सड़कों और राजमार्गों सहित बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर लोगों को समग्र रूप से सशक्त बनाने तक, हमारी सरकार कर्नाटक में विकास सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़