Jaipur में JP Nadda रविवार को Tiranga Rally को रवाना करेंगे, CM भी होंगे शामिल

Jp Nadda
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा रविवार सुबह राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल से राज्य स्तरीय 'हर घर तिरंगा' यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। यह रैली न्यू गेट और सांगानेरी गेट के रास्ते बड़ी चौपड़ तक जाएगी।

जयपुर, आठ अगस्त ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राज्य स्तरीय तिरंगा रैली रविवार को जयपुर में निकाली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली न्यू गेट से सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक की और निर्देश दिए कि तिरंगा रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया जाए। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित सभी गतिविधियों में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में भी हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा की गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व को राज्य में नौ से 17 अगस्त तक पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। अभियान में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए घरों, स्कूलों, कॉलेजों तथा कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

वहीं, हर घर तिरंगा समारोह में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़