कमलनाथ की सफाई, पूछा- क्या भारत बदनाम नहीं हो रहा?

Kamal Nath
अंकित सिंह । May 29 2021 2:21PM

कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी थी। कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि भारत बदनाम हो रहा है, क्या भारत बदनाम नहीं हो रहा? पूरा विश्व कह रहा है कि भारत किस प्रकार से बदनाम हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी थी। कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि भारत महान नहीं है, भारत बदनाम है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से कई देशों ने भारत के लोगों को आने पर पाबंदी लगा दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया था। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़