कांग्रेस महासचिव का दावा, कर्नाटक सरकार पूरा करेगी अपना कार्यकाल

karnataka-coalition-govt-will-complete-full-term-says-kc-venugopal
[email protected] । Jan 17 2019 8:41PM

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें पक्का यकीन है कि कांग्रेस-जदएस सरकार को कुछ नहीं होगा। यह पूरे कार्यकाल तक चलेगी। मैं इसे लेकर बिल्कुल निश्चित हूं।

हैदराबाद। भाजपा पर विधायकों के खरीद-फरोख्त करने में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में जदएस के साथ गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा कि...एक बार फिर, भारत की सत्तारुढ़ पार्टी कर्नाटक और देश के सामने बेनकाब हो गयी है। खरीद-फरोख्त का उसका गंदा खेल कर्नाटक में सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि हमें पक्का यकीन है कि कांग्रेस-जदएस सरकार को कुछ नहीं होगा। यह पूरे कार्यकाल तक चलेगी। मैं इसे लेकर बिल्कुल निश्चित हूं।

इसे भी पढ़ें: नियंत्रण में है कर्नाटक की स्थिति, CM बोले- विधायकों को रिसॉर्ट ले जाने की जरूरत नहीं

उनसे कर्नाटक के राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में पूछा गया था। उधर, कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बी एस येद्दयुरप्पा ने कहा है कि उनकी पार्टी का कोई भी सदस्य राज्य में गठबंधन सरकार को गिराने के किसी भी अभियान में नहीं लगा है। जब वेणुगोपाल से पड़ोसी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस विधायकों के बीच असंतोष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वह तरीका है जिससे भाजपा हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। वह करोड़ों रुपये की पेशकश कर रही है, सभी चीजें अब लोगों के सामने है।

इसे भी पढ़ें: BJP को सिंघवी का मुंहतोड़ जवाब, कर्नाटक में होता खिलवाड़ तो कानूनी योजना थी तैयार

उन्होंने सवाल किया कि वह (भाजपा)104 विधायकों को हरियाणा के एक रिसोर्ट में क्यों ले गयी? क्या इरादा है? सभी जानते हैं कि 104 विधायकों के साथ वह सरकार नहीं बना सकती। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के एक रिसोर्ट में रखे गये कर्नाटक के भाजपा विधायक शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद राज्य में लौटेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि परसों भी मैंने मीडिया से कहा था कि कुछ नहीं होने जा रहे हैं।यह भाजपा के लिए मृगमरीचिका बनने जा रहा है। कर्नाटक सरकार को तब एक बड़ा झटका लगा जब एक निर्दलीय विधायक और एक अन्य विधायक ने मंगलवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया। वैसे तो सरकार को तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन ऐसी अटकल है कि कई असंतुष्ट कांग्रेस विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़