Karnataka election के नतीजे राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं : गहलोत

Rahul Gandhi
प्रतिरूप फोटो
ANI

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा सबक सिखाया है, जिसने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिला प्रचंड जनादेश पार्टी नेता राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है और यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान साफ नजर आई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा सबक सिखाया है, जिसने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

गहलोत जोधपुर के बिलाड़ा में ‘महंगाई राहत’ शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने पाली और नागौर जिलों में भी इसी तरह के शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने इस चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया। भाजपा हर राज्य में ऐसा करती है (सरकारें गिराती है)। उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़