कर्नाटक में कोरोना के 8 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 520 हुई, अब तक 20 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मध्याह्न स्थिति रिपोर्ट में कहा, ‘‘इनमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 198 लोग ठीक हो चुके हैं।’’
बेंगलुरु। कर्नाटक में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 520 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 8 नए मामले सामने आए हैं।’’ अब तक राज्य में कोविड-19 के 520 मामलों की पुष्टि की गई है।
इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस से अब तक 934 लोगों की मौत, 29,435 व्यक्ति संक्रमित
विभाग ने अपनी मध्याह्न स्थिति रिपोर्ट में कहा, ‘‘इनमें से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 198 लोग ठीक हो चुके हैं।’’ आठ नए मामलों में से, छह कलबुर्गी से हैं और ये सभी पहले से संक्रमित एक मरीज के संपर्क आये थे। इनमें से चार महिलाएं हैं। नए मामलों में एक व्यक्ति बेंगलुरु शहर का है, जबकि एक गडग से है।
कर्नाटक में 27 अप्रैल 2020 (शाम के 5 बजे) से लेकर 28अप्रैल 2020 (दोपहर 12 बजे) तक 8नए #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 520 है: कर्नाटक सरकार pic.twitter.com/wdldBlJuRx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2020
अन्य न्यूज़