भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल: दिल्ली कांग्रेस

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ताजा बयान के संदर्भ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भाजपा को फायदा हो सके।
आज @INCDelhi कार्यालय में लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती @SheilaDikshit जी, प्रभारी श्री पीसी चाको जी, श्री @kuljitnagra1 जी, श्री @ajaymaken जी, ज़नाब @haroonyusuf22 जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ भाग लिया . pic.twitter.com/QxbFFcurPP
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) February 21, 2019
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं रमाकांत गोस्वामी और जितेंद्र कोचर ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए केजरीवाल भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि राष्ट्रीय राजनीति में आप का कुछ मतलब नहीं है और सीधा मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस के बीच होने वाला है।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर केजरीवाल बार-बार झूठ बोल रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं।’’
यह भी पढ़ें: आतंकी नेटवर्कों के खात्मे के लिए एकजुट होकर कार्रवाई करे वैश्विक समुदाय: मोदी
दरअसल, दिल्ली के चांदनी चौक में एक जनसभा में केजरीवाल ने बुधवार रात कहा था, ‘‘गठबंधन के लिए हम कांग्रेस से बात कर-कर के थक गए, लेकिन कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया। कांग्रेस दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा को जिताना चाहती है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मुझे ये भरोसा हो जाए कि दिल्ली में भाजपा को कांग्रेस हरा देगी तो मैं सातों सीटें छोड़ दूंगा।
अन्य न्यूज़