केरल के पिनरायी में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

[email protected] । Oct 12 2016 2:33PM

केरल के पिनरायी में आज भाजपा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है।

कन्नूर। केरल के पिनरायी में आज भाजपा के 25 वर्षीय एक कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के दो दिन के बाद हुयी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रेनिथ के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि यह घटना पिनरायी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह करीब 10.30 मिनट पर हुयी। पिनरायी मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन का गृह जिला है। कन्नूर का भी कार्यभार संभाल रहे वायनाड के पुलिस अधीक्षक के. कार्तिक ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए वह घटनास्थल पर जा रहे हैं। हाल के दिनों में कन्नूर में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर कई हमले देखने को मिला है। जिले के पथिरियाड में दो दिन पहले छह सदस्यीय गिरोह ने माकपा के एक कार्यकर्ता और ताड़ी के दुकान में काम करने वाले मोहनन की हत्या कर दी थी। माकपा ने हमले के लिए आरएसएस पर अंगुली उठायी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़