पुडुचेरी के CM वी नारायणसामी ने किरण बेदी को बताया बेजमीर महिला

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी एक बेजमीर महिला हैं क्योंकि वह चुनी हुई सरकार के खिलाफ कथित रूप से प्रतिशोधी रवैया अपना रही हैं।
पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल किरण बेदी एक बेजमीर महिला हैं क्योंकि वह चुनी हुई सरकार के खिलाफ कथित रूप से प्रतिशोधी रवैया अपना रही हैं। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उपराज्यपाल किरण बेदी नियमित प्रशासन में एक निरंतर और बेवजह हस्तक्षेप करती हैं।
इसे भी पढ़ें: CAA मुस्लिमों को नजरअंदाज करता है, इसे पुडुचेरी में लागू नहीं करेंगे: नारायणसामी
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल कथित रूप से अफसरों को अपने कार्यालय में बैठकों के लिए बुलाकर उन्हें ताने मारतीं और डरातीं हैं।नारायणसामी ने आरोप लगाया कि बेदी बिना जमीर वाली महिला हैं और चुनी हुई सरकार के खिलाफ बदले की भावना से काम करती हैं।
अन्य न्यूज़












