मंत्रालय में बदलाव किए जाने के बाद आया किरेन रिजिजू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Kiren Rijiju
ANI
अंकित सिंह । May 18 2023 3:18PM

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है। रिजिजू की टिप्पणी तब आया जब अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री के रूप में कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

निवर्तमान कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंत्रालय में बदलाव के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचले न्यायपालिका अधिकारियों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है। रिजिजू की टिप्पणी तब आया जब अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री के रूप में कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। 

इसे भी पढ़ें: अर्जुन राम मेघवाल ने कानून मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, कहा- सभी को न्याय मिले, ये हमारा उद्देश्य

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों को न्याय की आसानी सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने लिखा कि मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को उसी उत्साह और जोश के साथ पूरा करने की आशा करता हूं जो मैंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने किरेन रिजिजू का मंत्रालय क्यों बदला ? कैसे बढ़ती गई न्यायपालिका और कानून मंत्री के बीच तल्खी...जानें केंद्र की सियासत में बदलाव की इनसाइड स्टोरी

संसद में राजस्थान की बीकानेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले मेघवाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया और कहा कि सभी को त्वरित न्याय दिलाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच कोई टकराव नहीं है। रीजीजू ने मेघवाल से मुलाकात की और नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दी। रीजीजू जहां आदिवासी समुदाय से आते हैं वहीं मेघवाल दलित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। न्यायिक नियुक्तियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रीजीजू सात जुलाई, 2021 को देश के कानून मंत्री बने थे। उन्होंने भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद का स्थान लिया था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़