Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह जनता की निस्वार्थ सेवा करने की अपील की।
नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च को नाटक बताया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि जनता का समर्थन पाने के लिए उन्हें आयोग पर निशाना साधने के बजाय निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। मंगलवार को गांधी ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ पास में स्थित आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके कारण संसद मार्ग को बंद करना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उनके साथी दिन-रात नाटक करते हैं। वे लगातार निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्ययाालय पर हमला करते हैं। वे 2014 से ऐसा करते आ रहे हैं।
अब इसे रोकने का समय आ गया है। यह कब तक चलता रहेगा? उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि वह मोदी जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं से सीखें, जो लगातार निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।
वे अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए सेवा करते हैं।
अन्य न्यूज़













