होलोग्राम स्टैच्यू का अनावरण कर नेताजी को नमन, NDRF-एसडीआरएफ के लोगों को सैल्यूट, जानिए पराक्रम दिवस पर पीएम मोदी ने क्या कहा

PM Modi
अभिनय आकाश । Jan 23 2022 7:06PM

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं। ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है। 

इसे भी पढ़ें: नेताजी की प्रतिमा देश की आने वाली पीढ़ियों को पराक्रम, देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगी: अमित शाह

पीएम मोदी ने कहा कि 2001 में गुजरात में भूकंप आने के बाद जो कुछ हुआ, उसने आपदा प्रबंधन के मायने बदल दिए। हमने तमाम विभागों और मंत्रालयों को राहत और बचाव के काम में झोंक दिया। उस समय के जो अनुभव थे, उनसे सीखते हुए ही 2003 में गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाया गया। 2005 में केंद्र ने गुजरात से सबक लिया। सभी राज्यों को इसका लाभ मिल रहा है। आज लोग आपदा का मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन सिर्फ सरकारी काम नहीं रह गया है। आपदा में इंफ्रास्ट्रक्चर का नुकसान कल्पना से परे। यही नए भारत के सोचने का तरीका।

इसे भी पढ़ें: सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल का महिला एकल किताब अपने नाम किया, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

पीएम मोदी ने कहा कि हमने रिलीफ, रेस्क्यू  और रिहैबिलिटेशन पर जोर देने के साथ ही रिफॉर्म पर भी बल दिया है। हमने एनडीआरएफ को मज़बूत किया, उसका आधुनिकीकरण किया, देश भर में उसका विस्तार किया। स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर प्लानिंग और मैनेजमेंट तक, बेस्ट पॉसिबल प्रैक्टिस को अपनाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि कोई ताकत नहीं है जो भारत को झकझोर सके। आज हमारे सामने नए भारत के निर्माण का लक्ष्य है। नेताजी का सपना था नव भारत का निर्माण। हौसले से आपदा को अवसर में बदला जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़