Kollam में Mahout की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Kollam में Mahout की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो

केरल के कोल्लम जिले के थ्रिक्कडावूर में बृहस्पतिवार रात दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक मंदिर के महावत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

केरल में कोल्लम जिले के थ्रिक्कडावूर में दोस्तों के बीच विवाद के बाद एक महावत की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पाल्कुलंगरा के राजू के रूप में हुई है जो वह थ्रिक्कडावूर मंदिर में महावत का काम करता था।

महावत वह व्यक्ति होता है जो हाथी की देखभाल और उसे नियंत्रित करने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुथिराक्कडावु में उस समय हुई जब आरोपी श्याम ने राजू और उसके दोस्त नवीनकुमार से मुलाकात की। उसने बताया कि इस दौरान श्याम और नवीनकुमार के बीच विवाद हो गया।

दोनों ही कथित तौर पर शराब के नशे में थे। पुलिस ने बताया कि इसके बाद श्याम ने अपने दोस्त महेश को बुलाया तथा दोनों ने राजू एवं नवीनकुमार पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि श्याम ने राजू पर चाकू से वार किया।

उसने बताया कि हमले में घायल राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अंचलुमूडु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी श्याम की तलाश की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़