China-अमेरिका पर पहली बार किया योगी ने ऐसा ऐलान, देश-दुनिया हैरान!

Yogi
AI Image
अभिनय आकाश । Jul 31 2026 1:04PM

सीएम योगी ने पूछा कि दुनिया के जिन देशों को भारत पछाड़ने जा रहा है, जिनकी प्रतिस्पर्धा में खड़ा होने जा रहा है, क्या वह देश शांति से बैठेंगे? हम तो अभी योजना भी नहीं बना रहे। लेकिन उन लोगों ने योजना बनानी शुरू भी कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि आज भी आप देखेंगे कि भारत के अंदर आतंकवादी समूहों के पास जो हथियार मिलते हैं वह कहां से आते हैं।

अमेरिका, चीन और भारत उन लोगों ने योजना बनानी प्रारंभ कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चीन और अमेरिका पर एक होश उड़ा देने वाला बयान दिया है। इस बयान के आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। एक तरफ सीएम योगी के इस धमाकेदार बयान को लेकर बातें हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी के भविष्य को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब खुलकर चीन,अमेरिका और विदेशी शक्तियों पर बयान दे रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अमेरिका, चीन और भारत में बड़ी प्रतिस्पर्धा शुरू होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को दिया भरोसा, हर समस्या का होगा निष्पक्ष समाधान

सीएम योगी ने पूछा कि दुनिया के जिन देशों को भारत पछाड़ने जा रहा है, जिनकी प्रतिस्पर्धा में खड़ा होने जा रहा है, क्या वह देश शांति से बैठेंगे? हम तो अभी योजना भी नहीं बना रहे। लेकिन उन लोगों ने योजना बनानी शुरू भी कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि आज भी आप देखेंगे कि भारत के अंदर आतंकवादी समूहों के पास जो हथियार मिलते हैं वह कहां से आते हैं। यह हथियार किसी ना किसी पड़ोसी देश द्वारा बनाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भदोही का नाम संत रविदास नगर करने की घोषणा पर भाजपाइयों ने जताया हर्ष, कालीन कारोबारी दिखे चिंतित

यहां पर सीएम योगी का इशारा चीन की तरफ था। चीन और अमेरिका पर दिए गए सीएम योगी का बयान सुनकर सोशल मीडिया पर अब लोगों ने यह बोलना शुरू कर दिया है कि योगी सही दिशा में चल रहे हैं। दुश्मन देश के अंदर हो या बाहर योगी सभी का इलाज कर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले एक दो वर्षों में भारत दुनिया के अंदर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था जब होगा तो याद करिए ना तीन देशों में प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होगी। अमेरिका, चीन और भारत में। मुझे बताइए क्या दुनिया के जिन देशों को भारत ने पछाड़ा है क्या उनको अच्छा लगेगा? जिसको आप पछाड़ने जा रहे हैं, जिसकी प्रतिस्पर्धा में आप खड़े होने जा रहे हैं, क्या वह शांत से शांति से बैठेगा? और हम तो अभी योजना भी नहीं बनाए हैं। उन लोगों ने योजना बनानी प्रारंभ कर दी है। भारत को अस्थिर करने की। भारत में अव्यवस्था पैदा करने की, भारत में अशांति पैदा करने में आज भी आप देखेंगे भारत के अंदर आतंकवादी समूहों के पास हथियार जो मिलते हैं कहां के प्राप्त होते हैं? और किसी ना किसी पड़ोसी देश के द्वारा निर्मित हथियार तो होते हैं। उन्हीं के द्वारा भेजे गए हथियार तो होते हैं। यह जो साजिशें हैं, हमें इनको समझना होगा। और यह साजिश हमारे लिए हमारी इस सनातन परंपरा के लिए हमारे इस देश के खिलाफ किस रूप में है अगर हम इसको समझ पाएंगे तो याद करना आने वाली यात्रा हमारे लिए बहुत शुभ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़