Karnataka Election 2023: कभी भ्रष्टाचार के आरोप पर छोड़ा था मंत्री पद, अब ठीक चुनाव से पहले राजनीति से लिया सन्यांस

KS Eshwarappa
Creative Common
अभिनय आकाश । Apr 11 2023 4:22PM

उडुपी के एक होटल में बेलगावी के ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के बाद शिवमोग्गा विधायक ने पिछले साल ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। ठेकेदार ने ईश्वरप्पा पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले चुनावी राजनीति छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में, ईश्वरप्पा ने कहा कि वह 10 मई को होने वाले चुनाव से बाहर रहेंगे और चुनावी राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। अपने बयानों और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण अक्सर विवादों के केंद्र में रहने वाले दिग्गज भाजपा नेता ने कहा कि उनका फैसला उनकी अपनी मर्जी से था।

इसे भी पढ़ें: Amul Vs Nandini: दही पर विवाद के बाद अब कर्नाटक में दूध पर जंग, अमूल बहुत बड़ा, नंदिनी भी कम नहीं, पूरे मामले को आंकड़ों से समझें

उडुपी के एक होटल में बेलगावी के ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के बाद शिवमोग्गा विधायक ने पिछले साल ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। ठेकेदार ने ईश्वरप्पा पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। ठेकेदार आत्महत्या मामले में केएस ईश्वरप्पा को बाद में पुलिस ने बरी कर दिया था। ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे, भाजपा में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर बैठने की अनौपचारिक उम्र की सीमा। हालांकि कभी-कभार इसके अपवाद भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कुमारस्वामी का चुनावी वादा, किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को दिए जाएंगे 2 लाख रुपये

भाजपा ने अभी तक 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा नहीं की है। ईश्वरप्पा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने पार्टी के हितों को पहले रखने के लिए अनुभवी नेता की सराहना की। एक भाजपा कार्यकर्ता की भावना। हमेशा पार्टी को पहले रखना। अन्नामलाई ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए हम सभी को अवसर देने के लिए भाजपा का आभारी हूं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़