राजसमंद में भू-अभिलेख निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रतिरूप फोटो
Creative Common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 15 2025 1:06PM
ब्यूरो के बयान के अनुसार आरोपी ने यह रिश्वत भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे पैमाइश कार्य में परिवादी की जमीन का मौके के हिसाब से पैमाइश की कार्रवाई करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में मांगी थी।
राजस्थान के राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने शुक्रवार को भू-अभिलेख निरीक्षक को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि कुंवारिया तहसील में भू-अभिलेख निरीक्षक वृत भाणा कमलेश चन्द्र खटीक को सात लाख रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार आरोपी ने यह रिश्वत भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा चलाये जा रहे पैमाइश कार्य में परिवादी की जमीन का मौके के हिसाब से पैमाइश की कार्रवाई करने एवं नक्शा शुद्धिकरण करने की एवज में मांगी थी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़