Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

महाराष्ट्र के लातूर स्थित पालशी गांव में 60 वर्षीय किसान जीवन गव्हाणे ने मंगलवार रात अपने खेत में पेड़ से लटककर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि फसल खराब होने और करीब 1.90 लाख रुपये के कर्ज के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और खुदकुशी की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं बताई है।

लातूर, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले के पालशी गांव में 60 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब इस पश्चिमी राज्य के करीब 80 प्रतिशत तालुकाओं में भीषण सूखे की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जीवन गव्हाणे के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों का दावा है कि फसल खराब होने के कारण उन पर करीब 1.90 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसमें करीब 90 हजार रुपये एक निजी बैंक का कर्ज और लगभग एक लाख रुपये साहूकार का कर्ज था।

परिजनों के अनुसार, इसी कर्ज के बोझ के चलते उन्होंने मंगलवार रात यह कठोर कदम उठाया। उन्होंने रेणापुर तहसील के पालशी गांव स्थित अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रेणापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि किसान ने आत्महत्या की है, लेकिन इसकी सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़