NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिल्ली के मिंटो रोड स्थित नए कार्यालय में परीक्षा संचालन और सुरक्षा तंत्र को पुख्ता करने के लिए चार दिनों तक मंथन किया। नीट विवाद के बाद एजेंसी ने निष्पक्षता, समावेशन और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए अपनी व्यवस्था सुधारने की पहल की है। नए परिसर के गोपनीय क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा संचालन, व्यवस्था को मजबूत करने, उम्मीदवारों के अनुभव में सुधार और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के जरिये विश्वास कायम करने जैसे मुद्दों पर चार दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ में मंथन किया। एनटीए ने नीट प्रश्नपत्र लीक और अन्य कथित अनियमितताओं को लेकर हुए देशव्यापी प्रदर्शनों तथा तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी परीक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की है। एजेंसी ने हाल ही में अपने कामकाज को मिंटो रोड स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित किया है।

गोपनीय क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती की गई है। एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, नये परिसर में आयोजित चिंतन शिविर चार दिन तक चला और इसमें आत्ममंथन, संवाद तथा आगे की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में तीन प्राथमिकताओं ईमानदारी, समावेशन और नवाचार पर विशेष जोर रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़