चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

law-student-who-accused-chinmayanand-of-rape-arrested-in-extortion-case
[email protected] । Sep 25 2019 11:32AM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा को सुबह करीब 9:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा को रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा को सुबह करीब 9:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। गिरफ्तारी के बाद लड़की को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद न्यायालय ने लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी नामंजूर की

आरोप हैं यह छात्रा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में चार लोगों में शामिल है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व गृह राज्य मंत्री को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद चिन्मयानंद से रंगदारी वसूली के मामले में छात्रा की गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़