दुबई में आरी से कटा अंगूठा और दिल्ली में हुआ ऑपरेशन, जानिए राजस्थान निवासी की पूरी दास्तां

surgery CC google

दुबई में काम करने वाले एक मजदूर का आरी से अचानक अंगूठा कट गया। जिसके 22 घंटे बाद वह दिल्ली पहुंचा। तब तक उसका काफी खून बह चुका था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का करीब 300 एमएल खून बच चुका था।

नयी दिल्ली। दुबई में काम करने वाले भारतीय मजदूरों के लिए दिल्ली के डॉक्टर किसी फरिस्ते से कम नहीं थे। दरअसल, दुबई में लकड़ी का काम करने वाला एक मजदूर आरी से जख्मी हो गया और उसका अंगूठा कट गया। दर्द में कराहता हुआ मजदूर अपने अंगूठे को अपने हाथ में जुड़वाने के लिए दुबई में मौजूद डॉक्टरों के पास पहुंचा लेकिन इलाज महंगा होने की वजह से मरीज को भारत लाया गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली समेत देशभर के अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, हड़ताल पर क्यों है डॉक्टर? 

22 घंटे बाद पहुंचा दिल्ली

लड़की का काम करने वाला मजदूर 22 घंटे बाद दिल्ली पहुंचा। तब तक उसका काफी खून बह चुका था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का करीब 300 एमएल खून बच चुका था। इसके बावजूद दिल्ली के डॉक्टर पीड़ित के लिए फरिस्ते साबित हुए और उन्होंने बिना देरी किए हुए ऑपरेशन कर अंगूठे को जोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: डॉक्टरों नें किया चौकाने वाला खुलासा, मां के गर्भ के अंदर भी बच्चे के एक्सप्रेशन में आता है बदलाव

अगूंठे पर बांध दी थी पट्टी

राजस्थान निवासी संदीप शर्मा कुछ वक्त पहले ही दुबई गया था और वहां पर काम करते वक्त आरी से उसके बांये हाथ का अंगूठा कट गया। जिसके बाद दुबई के डॉक्टरों ने ऊंगलियों के बीच में अंगूठा रखकर पट्टी बांध दी थी। फिर इसी हालत में संदीप शर्मा दिल्ली आया और यहां के आकाश अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़