Rajasthan के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना

Light rain
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

मौसम केंद्र ने बताया कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते चौबीस घंटे में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

सर्वाधिक बारिश लूणकरणसर में दर्ज की गई जो चार मिलीमीटर मापी गई। इसके अनुसार बीकानेर संभाग में सोमवार को भी कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

शेष अधिकतर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वहीं अगले 48 घंटे में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

मौसम केंद्र ने बताया कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़