महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित

कांग्रेस सदस्यों ने पेट्रोल ,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नयीदिल्ली। कांग्रेस सदस्यों ने पेट्रोल ,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस के सदस्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। द्रमुक, राकांपा एवं कुछ अन्य विपक्षी दल के सदस्य अपने स्थान से ही विरोध दर्ज करा रहे थे। इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि टीवी का कैमरा विपक्ष के लोगों की तरफ फोकस नहीं किया जा रहा है और ब्लैक आउट किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सतना में एक और बस दुर्घटना, एक की मौत 20 से अधिक यात्री हुए घायल
उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में सबका अधिकार समान है लेकिन हमारे साथ डिजिटल भेदभाव चल रहा है। चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष जो कुछ कहता है वह टीवी में आता है ,लेकिन विपक्ष को ब्लैकटाउट कर दिया जाता है। उन्होंनेकहाकिकैमरा सब पर फोकस करना चाहिए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि क्या आप देश की जनता को यह शोर और हंगामा दिखाना चाहते हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये (कांग्रेस) रुकावट को पैदा करते हैं, हंगामा करते हैं। क्या ये लोग (कांग्रेस) टीवी के जरिए देश को हंगामा दिखाना चाहते हैं? सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।
इसे भी पढ़ें: राहुल के सिंधिया वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 2 साल में अध्यक्ष नहीं बना पाए वो CM बनाने की बातें कर रहे
इस दौरान कांग्रेस के सदस्य आसन के समीप महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों के मुद्दे पर नारेबाजी करते रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी ने व्यवस्था बनाई थी कि हम प्रश्नकाल चलने देंगे क्योंकि प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण काल होता है। सदस्य अपने क्षेत्र के विषय पर सवाल पूछते हैं। मेरी भी कोशिश होती है कि सदस्यों द्वारा उठाये गए मुद्दों का उन्हें जवाब मिले। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बार फिर हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन सदस्यों का शोर शाराबा जारी रहा। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11.15 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थागित कर दी।
अन्य न्यूज़















