भगवान कृष्ण का ‘विराट स्वरूप’ और कुरुक्षेत्र के दृश्य हरियाणा की झांकी के केंद्रबिंदु रहे

Haryana tableau
प्रतिरूप फोटो
ANI

हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं। आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था।

नयी दिल्ली। महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप’ देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे। हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं। आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था।

इसे भी पढ़ें: Republic Day Parade में दिखी हिंदुस्तान की उड़ान, आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, प्रचंड और राफेल ने दिखाया दम

रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, झांकी में महाभारत काल के दृष्यों को दर्शाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह झांकी भगवद् गीता के उपदेश भी दे रही है और महाभारत काल के कई दृष्यों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़