Lucknow Police ने बर्खास्त सिपाही Roshan Raza को 50 हजार की रंगदारी मामले में पकड़ा

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति को धमकाकर 50,000 रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने बर्खास्त सिपाही रोशन रजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने गोपाल खेड़ा निवासी मनीष सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर पुराने मामले के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कर यह कार्रवाई की गई।
लखनऊ में एक व्यक्ति से 50,000 रुपये मांगने, जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के निवासी रोशन रजा (37) के रूप में हुई जो फिलहाल मोहनलालगंज में रह रहा है।
लखनऊ पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा के निवासी मनीष सिंह की शिकायत के बाद 15 अगस्त को रजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पूर्व कांस्टेबल ने उनसे दुर्व्यवहार किया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि 20 अगस्त को रजा ने कथित तौर पर सिंह को रोका और लगभग 50,000 रुपये की मांग की।
पुलिस ने बताया कि रोशन ने दावा किया था कि पहले के मामले के सिलसिले में यह पैसा खर्च हुआ था। पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर पैसे नहीं देने पर सिंह को जान से मारने और दूसरे मामले में झूठे फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि रजा के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया , जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अन्य न्यूज़














