Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

पंजाब सरकार ने पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में धर्म युद्ध मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को पारदर्शी कार्रवाई का आश्वासन दिया। आनंदपुर साहिब में दर्ज प्राथमिकी के बाद चावला ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा और आनंदपुर साहिब की घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह आश्वासन सिख संस्थाओं द्वारा मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर बार-बार दिए गए ज्ञापनों के बीच आया है।
एक महिला की शिकायत के बाद आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चावला ने एसजीपीसी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था।
अन्य न्यूज़













