महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव समाप्त, यहां देखें किस राज्य में पड़े कितने फीसदी वोट

maharashtra-and-haryana-assembly-election-live-updats
अभिनय आकाश । Oct 21 2019 2:24PM

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के गठबंधन ‘महायुति’ और कांग्रेस तथा राकांपा के गठबंधन ‘महाआघाडी’ के बीच मुकाबला है। राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं।

आज राज्‍य में नई विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों, हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के साथ साथ अन्य 18 राज्यों में दो लोकसभा सीटों और 51 विधानसभा सीटों पर भी आज उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। महाराष्ट्र में शाम छह बजे तक मतदान का प्रतिशत 60.25 रहा वहीं हरियाणा में 65 प्रतिशत वोट डाले गए।

इसे भी पढ़ें: EVM में खराबी से कई बूथों में मतदान प्रभावित, कांग्रेस ने EC से की शिकायत

महाराष्ट्र में शाम 4 बजे तक 43.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा वोटिंग के मामले में महाराष्ट्र से थोड़ा आगे है और शाम 4 बजे यहां 50.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हरियाणा में 3 बजे तक 40 फीसद मतदान हुआ, जबकि दोपहर 2 बजे तक 37.12 फीसदी मतदान रहा था। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। वोट डालने के लिए फिल्मी सितारे, सेलेब्रिटी से लेकर नेता और क्रिकेटर भी वोटर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र में 3 बजे तक 31.63 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि दोपहर 2 बजे तक महाराष्ट्र में 30.63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, इन VIP सीटों में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के गठबंधन ‘महायुति’ और कांग्रेस तथा राकांपा के गठबंधन ‘महाआघाडी’ के बीच मुकाबला है। राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं। राज्य भर में 96,661 मतदान केंद्रों पर लगभग 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: साइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इसमें सत्तारुढ़ भाजपा के सामने है विपक्षी दल कांग्रेस और नवोदित दल जेजेपी। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में चुनाव लड़ रही प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़