महाराष्ट्र भाजपा ने ‘अटल बंधन’ कार्यक्रम शुरू किया

[email protected] । Aug 16 2016 10:39AM

महाराष्ट्र भाजपा ने राज्य में एक करोड़ लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और शिवसेना के ‘शिव बंधन’ पहल से मुकाबले के लिए ‘अटल बंधन’ कार्यक्रम शुरू किया है।

मुम्बई। महाराष्ट्र भाजपा ने राज्य में एक करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और शिवसेना के ‘शिव बंधन’ पहल से मुकाबले के लिए ‘अटल बंधन’ कार्यक्रम शुरू किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां कार्यक्रम शुरू किया तथा इस मौके पर मुम्बई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने उनकी कलाई पर एक धागा बांधा। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने कुछ वर्षों पहले ‘शिव बंधन’ कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के प्रति निष्ठा घोषित करने के लिए अपनी कलाइयों पर एक धागा बांधा था।

कार्यक्रम की कल्पना करने वाले प्रसाद लाड ने कहा, ‘‘अटल बंधन न केवल एक भावनात्मक बंधन बल्कि एक विकास, आस्था और एकता का अटूट बंधन होगा। हमने इसकी शुरूआत स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के मौके पर की है।’’ लाड ने कहा कि रक्षा बंधन का आरएसएस के लिए एक विशेष महत्व है जो इसे विशेष तौर पर मनाता है और अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अपनी कलाइयों पर धागा बांधेंगे तथा आम जन तक पहुंचकर उनकी कलाइयों तक बांधकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सपनों को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेंगे। कार्यकर्ता इसके साथ ही लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में अवगत भी कराएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़