राष्ट्रपति चुनाव के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार की संभावना, शिंदे गुट के प्रवक्ता ने दिए संकेत

eknath shinde
ANI

एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। केसारकर से सवाल किया गया था कि क्या शिंदे खेमे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है।

मुंबई। एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना विधायकों के खेमे ने संकेत दिया कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार राष्ट्रपति चुनाव के बाद हो सकता है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में तथा देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी केवल वे दोनों ही मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- पिछले पांच साल में देश ने एक 'खामोश राष्ट्रपति' को देखा

शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसारकर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का विस्तार करने में कोई पेरशानी नहीं है।’’ केसारकर से सवाल किया गया था कि क्या शिंदे खेमे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। केसारकर ने कहा, ‘‘ विधायक राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त होंगे...तो शपथ ग्रहण करने का समय किसके पास होगा? वे किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है।’’ राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़