फडणवीस की शिंदे के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात, शाम 7 बजे ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

Devendra Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद फडणवीस और शिंदे सीधे राजभवन पहुंचे, जहां पर राज्यपाल के साथ मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस शाम 7 बजे मुख्यमत्री पद की शपथ ले सकते है।

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा नया अध्याय लिखने जा रही है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल से निकलकर विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी लेकर देवेंद्र फडणवीस से आवास पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: अगर बागी विधायक भाजपा से समझौता करते हैं तो हम बाधा नहीं बनेंगे : संजय राउत 

शिंदे के समर्थन से बनेगी भाजपा सरकार

एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस ने गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, आशीष शेलार समेत कई नेता मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सीधे राजभवन पहुंचे, जहां पर राज्यपाल के साथ मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस शाम 7 बजे मुख्यमत्री पद की शपथ ले सकते है। साथ ही एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि शाम 7 बजे दो ही नेता शपथ लेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़