Maharashtra: ठाणे शहर में आवासीय परिसर की सुरक्षा दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं

Security wall
प्रतिरूप फोटो
ANI

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सोमवार को एक आवासीय परिसर की सुरक्षा दीवार बगल के घर की दीवार पर गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सोमवार को एक आवासीय परिसर की सुरक्षा दीवार बगल के घर की दीवार पर गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तक नगर इलाके में हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Telangana में के चंद्रशेखर राव को बड़ा झटका, चुनाव से पहले करीब डेढ़ दर्जन नेता कांग्रेस में शामिल

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि सुरक्षा दीवार सुबह करीब 7.15 बजे बगल के घर की दीवार पर गिर गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मियों ने मलबा हटा दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़