महाराष्ट्र में लॉकडाउन की जगह कड़ी पाबंदियां होंगी लागू, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार

Maharashtra
अभिनय आकाश । Apr 4 2021 5:59PM

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच महाराष्ट्र में सप्ताहांत में लागू रहने वाला लॉकडाउन लगाया गया है। पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं। इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। मुंबई शहर में कोविड-19 के 9,108 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सबसे अधिक हैं। 

इसे भी पढ़ें: अभिनेता गोविंदा कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वांरटीन

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच महाराष्ट्र में सप्ताहांत में लागू रहने वाला लॉकडाउन लगाया गया है। पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्टोरेंट में पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति होगी। कार्यालयों के लिए, कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी किए जाएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़